Site icon

Lenovo IdeaTab और Lenovo Tab भारत में लॉन्च: हाई-स्पीड 5G और बेहतरीन स्मार्ट AI फीचर्स के साथ

Lenovo IdeaTab

Lenovo IdeaTab: Lenovo कम्पनी ने भारत में Lenovo IdeaTab और Lenovo Tab लॉन्च करके भारतीय टैबलेट मार्केट में जोरदार हलचल मचा दी है। कंपनी ने बजट सेगमेंट में एक साथ दो नए डिवाइस पेश किए हैं पहला Lenovo IdeaTab ₹17,999 की शुरुआती कीमत पर आता है, और दूसरा Lenovo Tab, है इसकी कीमत ₹10,999 से शुरू होती है। इन टैबलेट्स को खास तौर पर छात्रों, कामकाजी प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन टेबलेट्स की सबसे बड़ी खासियत AI-बेस्ड स्मार्ट टूल्स और हाई-स्पीड 5G कनेक्टिविटी है, जो इन्हें पढ़ाई और ऑफिस वर्क करने व मूवी देखने और गेमिंग करने के लिए एक दमदार विकल्प बनाती है। यही वजह है कि ये Lenovo के नए टैबलेट्स मार्केट में बाकी डिवाइसों से अलग पहचान बना रहे हैं और बहुत ज्यादा पसंद किए जा रहे है।

Lenovo IdeaTab: प्रोडक्टिविटी और परफॉर्मेंस का कॉम्बो

Lenovo IdeaTab उन यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है, जो स्टडी, वर्क और मल्टीटास्किंग कामों में अच्छी परफॉर्मेंस चाहते हैं, यह टेब इन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट चॉइस रहेगा। क्योंकि

Lenovo IdeaTab: बैटरी और AI फीचर्स

इस टैबलेट में 7,040mAh की बैटरी दी गई है, जो आसानी से पूरे दिन का बैकअप दे सकते है। Lenovo ने इसमें AI Notes और Google Circle to Search जैसे कई स्मार्ट फीचर्स जोड़े हैं, जो डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट और क्विक रिसर्च को आसान बनाते हैं।सबसे खास बात यह है कि यह टैबलेट 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आते है, यानी आप कहीं भी हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं। इसी वजह से इसे “ऑल-इन-वन प्रोडक्टिविटी टैबलेट” कहा जा रहा है।

Lenovo Tab: बजट-फ्रेंडली और एंटरटेनमेंट-रेडी

Lenovo Tab उन लोगों के लिए काफी किफायती है जो कम कीमत पर एक भरोसेमंद डिवाइस चाहते हैं। क्योंकि

Lenovo Tab: ऑडियो और स्पेशल फीचर्स

Lenovo ने इस टैबलेट को खासतौर पर एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए डिजाइन किया है। इसमें डुअल Dolby Atmos स्पीकर्स दिए गए हैं, जो म्यूजिक और मूवी स्ट्रीमिंग के अनुभव को एकदम सिनेमैटिक जैसा बना देते हैं। साथ ही, कंपनी ने इसमे लंबे समय तक सपोर्ट का वादा किया है, इसमे 2 साल तक Android अपडेट और 4 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे। पैकेज में ही आपको ट्रांसपेरेंट केस और बिल्ट-इन किकस्टैंड भी मिलता है, जिससे यह टैबलेट और भी प्रीमियम और यूज़र-फ्रेंडली बन जाता है।

जाने क्यों हैं खास ये दोनों टैबलेट?

Lenovo ने दोनों डिवाइस को अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है।

Lenovo इंडिया के डायरेक्टर आशिष सिक्का का कहना है कि आज के यूज़र्स टैबलेट को सिर्फ पोर्टेबल स्क्रीन की तरह नहीं देखते, बल्कि ऐसा डिवाइस चाहते हैं जो उनके लाइफस्टाइल के साथ पूरी तरह अच्छे से फिट बैठे।

इनकी कीमत और उपलब्धता

दोनों टैबलेट्स को आप Lenovo की ऑफिशियल वेबसाइट और कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स व देश के प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं। शुरुआती ग्राहकों के लिए कंपनी ने स्पेशल लॉन्च ऑफर्स और आसान EMI ऑप्शन्स भी उपलब्ध कराए हैं, जिससे खरीददारी और भी किफायती और सस्ती हो जाती है।

निष्कर्ष

Lenovo के यह नए टैबलेट्स भारतीय यूज़र्स के लिए बजट और एडवांस फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन लेकर आए हैं IdeaTab पावर और अच्छी प्रोडक्टिविटी पसंद करने वालों के लिए अच्छा विकल्प है, जबकि Lenovo Tab स्टूडेंट्स और एंटरटेनमेंट यूज़र्स के लिए स्मार्ट विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप ₹20,000 से कम कि कीमत में एक भरोसेमंद और फ्यूचर-रेडी टैबलेट ढूंढ रहे हैं, तो Lenovo के ये दोनों मॉडल आपके लिए सही किफायती चॉइस हो सकते हैं।

यह भी देखे:

Exit mobile version